Breakup Sad Shayari

Sad Shayari in Hindi 2026 | सैड शायरी

नमस्ते दोस्तों आज के इस लेख में आप पढ़ेंगे – Sad Shayari in Hindi 2026 दोस्तों जब कोई अपना बिछड़ जाता है या जब हमारा प्यार अधूरा रह जाता है। तब हमारे दिल में जो ठेस पहुंचती है। मानो ऐसा लगता है जैसे जीवन मे कुछ बचा ही न हो। न दिन अच्छा लगता न रात, न खाना पीना अच्छा लगता न किसी से बात करना पूरी दुनिया ही बदल जाती है। पहले जो हंसती खेलती जिंदगी थी वो बीरान सी हो जाती है, और तब दिल की हर भावना सैड शायरी के रूप में बाहर आती है।

दर्द भरी शायरी उन भावनाओं को उन जज्बातों को आवाज़ प्रदान करती है जो हमारे दिल की गहराई में छुपी हुई होती हैं। अगर आप भी किसी की याद में खोए रहते हैं, रातों में अकेले रोते रहते हैं, और अपने दिल का दर्द किसी को बता नहीं पाते, तो यह Sad Shayari आपके लिए एकदम परफेक्ट काम करेंगी।

Sad Shayari In Hindi

कभी मुझ को साथ लेकर कभी मेरे साथ चल कर,
वो बदल गया अचानक मेरी जिंदगी बदल कर!
बदला नहीं हूँ मैं, मेरी भी कुछ कहानी है,
बुरा बन गया मैं, बस अपनों की मेहरबानी है!
ज़िंदगी में जो सबसे खास होते हैं,
वो चंद लम्हों के लिए ही पास होते हैं..।।
Sad Shayari In Hindi
वो छोड़ के गए हमें,
न जाने उनकी क्या मजबूरी थी,
खुदा ने कहा इसमें उनका कोई कसूर नहीं,
ये कहानी तो मैंने लिखी ही अधूरी थी.
वक्त की रवानी बदल देती है ज़िंदगी के सभी रंग,
कोई चाह कर खुद के लिए उदासियाँ नहीं खरीदता...।।
फिर वही चाहत के लिए आया हूँ,
दिल की हसरत के लिए आया हूँ,
तू मोहब्बत के काबिल नहीं है अब,
बस तेरी आदत के लिए आया हूँ।
राह देखेंगे तुम्हारी चाहे जमाने लग जाए,
या तू आ जाएं या हम ही ठिकाने लग जाए…!
हम कहाँ किसी के लिए खास हैं,
ये तो हमारे दिल का अंधविश्वास हैं...।।
अपने उसूल कुछ इस तरह तोड़े हमने,
गलतियाँ न थी फिर भी हाथ जोड़े हमने...।।
टूटे हुए ख्वाबो का एक परिंदा हूं मैं,
उम्मीद अभी बाकी है इसलिए जिंदा हूं मैं...।

Best Sad Shayari In Hindi 2026

हजारो महफिले है और लाखो मेले है,
पर जहां तुम नहीं वहां हम अकेले है!
आज कुछ अजनबी सा अपना वजूद लगता है,
साथ है सब मगर दिल क्यों अकेला सा लगता है!
दो मसले उम्र भर अधूरे रह गए,
ना नींद मुकम्मल हुई, ना ख्वाब पूरे हुए।
पीठ हमेशा मजबूत रखना मेरे दोस्त क्योंकि,
शाबाशी और धोखा दोनों पीछे से ही मिलते है
एक तेरे बगैर ही ना गुज़रेगी ये जिंदगी,
बता मैँ क्या करूँ सारे ज़माने की मोहब्बत लेकर..।।
हमेशा मैं ही क्यों डरु, तुझको खोने से,
कभी तू भी डरे, मेरे न होने से..।
तेरे जाने से फ़िर गमों की शाम आ गई, 
मेरी बदकिस्मती यहाँ भी काम आ गई..।
जिंदगी के हर मोड़ पर तूने आजमाया है,
हर बार एक नया दर्द हमने पाया है।
अब तो आदत-सी हो गई है इन जख्मों की,
क्या पता खुदा ने मेरे लिए यही नसीब बनाया है...।।
उसकी निगाह से कबके उतर चूका हूँ,
टूटा था पहले अब बिखर चूका हूँ,
ठोकरें कम नहीं मुझे उठाने के लिए,
तू मत संभाल मै तो गिर चूका हूँ...।।

Broken Heart Sad Shayari

इतने बुरे तो नहीं थे हम,
जितना इल्जाम लगाया लोगों ने,
कुछ किस्मत खराब थी,
कुछ आग लगाई लोगों ने...।।
खुद से जुदा होना आसान नहीं,
इस दर्द को सहना आसान नहीं,
जिसने दिया है जख्म हमें,
उससे कुछ कहना आसान नहीं...।।
 ना एहसास बचे हैं, ना अल्फ़ाज़ बचे हैं,
खो गई है मुस्कान, बस राज़ बचे हैं...।।
तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो,
क्या ग़म है जिस को छुपा रहे हो...।
Best Sad Shayari In Hindi 2026
कहानी हर एक की होती है,
किसी की पूरी, किसी की अधूरी..।।
प्यार में अक्सर ऐसा होता है,
जो सबसे ज्यादा प्यार करता है वही रोता है!
ख़ामोशी कह रही है कान में क्या,
कुछ आ रहा है मेरे गुमान में क्या…..।।
मैं बर्बादियों का हसीन मेला हूँ,
सबके बीच रहकर भी बेहद अकेला हूँ।
लहजे समझ आ जाते है मुझे कुछ लोगों के,
बस उन्हें शर्मिंदा करना मेरे मिजाज में नहीं..।।
कुछ कर गुजरने की चाह में कहाँ कहाँ से गुजरे,
अकेले ही नजर आये हम जहाँ जहाँ से गुजरे..।।

Emotional Sad Shayari Collection

तेरे गुरूर को देखकर तेरी तमन्ना ही छोड़ दी हमने,
जरा हम भी तो देखे कौन चाहता है तुम्हे हमारी तरह...।
न जाने कैसी नजर लगी है इस जमाने की,
वजह ही नही मिल रही मुस्कुराने की...।
अब खुशी है न कोई दर्द रुलाने वाला,
हम ने अपना लिया हर रंग जमाने वाला...।
बदलते वक्त से इंसान को घबराना कैसा,
कल किसी और का था आज किसी और का है।।
बहुत जुदा है औरों से मेरे दर्द की कहानी,
जख्म का निशान नहीं है और दर्द का इलाज नहीं है...।।
ये न कह मोहब्बत मिलना किस्मत की बात है,
क्योंकि मेरी बर्बादी में तेरा भी हाथ है।
वो बरसों की बातें करने वाला,
मेरे साथ अरसा भी न गुज़ार सका...।।
Emotional Sad Shayari
मोहब्बत अधूरी रह जाए तो ग़म मत करना,
क्योंकि अधूरे इश्क़ की ही सबसे खूबसूरत कहानी होती है...।।
तुम्हे भूल जाऊ इतना कमजोर मेरा प्यार नहीं..
और दूसरी मोहब्बत कर लू इतना गिरा हुआ मेरा किरदार नहीं..।।
आदत बदल सी गई है वक्त काटने की,
अब हिम्मत ही नहीं होती किसी से दर्द बाटने की!

2 Line Sad Shayari in Hindi

बहुत कम लोग हैं जो मेरे दिल को भाते हैं,
और उससे भी कम हैं जो मुझे समझ पाते हैं!
वो बदल गया, मैं बिखर गया,
और वक़्त बस चुपचाप गुजर गया..।।
2 Line Sad Shayari in Hindi
ऐसे माहौल मे दवा क्या है दुआ क्या है,
जहाँ कातिल ही खूद पूछे की हुआ क्या है।।
तुझे क्या खबर थी की तेरी यादो ने किस तरह सताया,
कभी अकेले में हसांया तो कभी महफ़िलो में रुलाया...।
अजीब सा दर्द है इन दिनों यारों,
न बताऊं तो ‘कायर’, बताऊँ तो ‘शायर’।
न चाहत के अंदाज़ अलग न दिल के थे जज़्बात अलग,
थी सारी बात लकीरों की, तेरे हाथ अलग मेरे हाथ अलग...।
दिल आज भी तुम्हारी यादों में हैं,
मन खोया मेरा तुम्हारी बातों में है...।।
ना मेरे यार अपने थे, ना मेरा प्यार अपना था,
काश ये दिल भी मान ले, ये सब एक सपना था।
वो चला गया तो लगता है कुछ रह गया,
दिल टूटा पर ये दिल फिर भी कह गया,
“तेरा होना ही काफी था मेरे लिए”,
ये जुमला अब बस ख़्वाब रह गया...।।
 ज़रूरत हो तभी जलाओ अपने आप को,
उजालों में चिरागों की अहमियत नहीं होती..।।

Sad Love Shayari in Hindi

ऐ दोस्त ज़रा संभल कर चलना,
यहाँ ऐसे बहुत लोग मिलेंगे,
जो सिर्फ वक्त गुजारने के लिए मिलेंगे!
हम मर भी गए तो क्या होगा 
तीन दिन अफ़सोस होगा,
बाद में वही माहौल होगा…..।।
ना मौत से दूर हूँ, ना ज़िंदगी के पास,
सांसें चल रही हैं मगर मैं एक ज़िंदा लाश।
माना की आज हम अकेले रह गए,
जुदाई के आंसू आंखो से बह गए,
रोते हुए को कौन चुप कराएगा,
जो चुप कराते थे वहीं रोने को कह गए...!!
हर तन्हा रात में एक नाम याद आता है,
कभी सुबह कभी शाम याद आता है,
जब सोचते हैं कर लें दोबारा मोहब्बत,
फिर पहली मोहब्बत का अंजाम याद आता है।
बहुत तड़पाया है इस दिल को तेरी यादों ने,
हर रोज़ कोई नया ज़ख्म दिया इन बातों ने,
अब तो ख्वाबों में भी आने से डर लगता है,
कहीं फिर से न रूला दे तेरी यादों की रातों ने...।।
किसी ने पूछा,
इतना अच्छा कैसे लिख लेते हो,
मैंने कहा दिल तोड़ना पड़ता है,
लफ्जों को जोड़ने से पहले...।।
दिल के दर्द को छुपाना कितना मुश्किल है,
टूटकर फिर मुस्कुराना कितना मुश्किल है,
किसी के साथ दूर तक जाकर तो देखो,
अकेले लौट कर आना कितना मुश्किल है..।।
मै जख्मो पर अहसास का मरहम लगा रहा हूँ,
दर्द यूं हूँ ताजा रहे थोडा कम लगा रहा हूँ,
हम यूं ही टूट के बिखरने को आ गए हैं,
आसूंओ को रोक कर आज मुस्कुरा रहा हूँ...।।
कोई ना मिले तो किस्मत से गिला नहीं करते,
अक्सर लोग मिलकर भी मिला नहीं करते,
और हर शाख पर बहार आती है मगर,
हर शाख पर फूल खिला नहीं करते...।

Latest Sad Shayari in Hindi

हमें भी बहुत शौक था दरिया-ए-इश्क में तैरने का,
एक लहर ने ऐसा डुबोया कि अभी तक किनारा नहीं मिला...।
जब कुछ सपने अधूरे रह जाते है,
तब दिल के दर्द आंसू बन के बह जाते है,
जो कहते की हम सिर्फ आपके है,
पता नहीं कैसे अलविदा कह जाते है...।।
कसूर न उनका है न मेरा,
हम दोनों ही रिश्तों की रस्में निभाते रहे,
वो दोस्ती का एहसास जताते रहे,
और हम…मोहब्बत को दिल में छुपाते रहे...।।
बड़ी देर से देख रहा हूँ आज तस्वीर तेरी,
देख कर जाने क्यों लगा कि तुम वो न रहे जो पहले थे...।।
तू भूल गया मुझे इस तरह,
जैसे मैं कभी था ही नहीं,
पर मैं आज भी हर रात तुझसे,
उसी मोहब्बत से बात करता हूं,
जिसे तूने अधूरा छोड़ दिया था...।
 खुद ही गया वो दूर मुझसे,  कोई मजबूरी थोड़ी है,
अब वो भी मुझे मेरी तरह चाहे — यह जरूरी थोड़ी है..।।
तरस जाओगे हमारे मुहँ से सुनने को एक लब्ज,
प्यार की बात क्या, मैं शिकायत तक नहीं करुँगी!
अब शौक़ ही नहीं बचा खुद को साबित करने का,
लोग जैसे समझें, वैसे ही सही हूं मैं।
सता ले ऐ जिंदगी चाहे जितना सताना है,
मुझे कौनसा इस दुनिया में दुबारा आना है!
एक अजीब सा मंजर नज़र आता है,
हर एक आँसूं समंदर नज़र आता हैं...।

Dard Bhari Shayari Hindi Me

ज़िंदगी में हर मौके का फायदा उठाओ,
मगर किसी के भरोसे का नही...।
नज़र में जो ख़ुशी बनकर बसी थी कभी,
आज वही आंसुओं में बह रही है...।।
जिन पत्थरो को हमने दी थीं धड़कनें,
उनको ज़ुबां मिली तो हम पर ही बरस पड़े...।
मेरे सिवा और भी लोग साथ चले थे मेरे,
एक मै ही था गिरा जो फिर संभल न सका,
बहुत तंग थी गलियाँ मेरे मुकद्दर की,
एक बार उलझा जो फिर निकल न सका...।
तेरे अज़ब से कितनी निभाह की हमने,
ना कोई आँसू बहाया, ना आह की हमने,
अदम हमारी जवानी, हमारी दौलत थी,
बड़ी फख़्र से तबाह की हमने...।
झूठ कहूं तो लफ़्ज़ों का दम घुटता है,
सच कहूं तो लोग ख़फ़ा हो जाते हैं।
टूटे ख्वाबों का शोर अब सुनाई नहीं देता,
दिल रोता है पर कोई दिखाई नहीं देता,
जिसे चाहा वो दूर कहीं चला गया,
अब खुद से भी कोई अपनाई नहीं देता...।।
सब छोड़ने जा रहे हैं आजकल हमें,
ए जिंदगी तुझे भी इजाजत है, जा ऐश कर...।
साथ देने की क्या बात करते हो साहब,
हमने तो उनका साथ छोड़ने में भी साथ दिया!
किस्मत ने जैसे चाहा वैसे ढल गए हम,
संभल कर चले फिर भी फिसल गए हम..।।

Alone Sad Shayari in Hindi

ना जाने कोनसी शिकायतों का हम शिकार हो गए,
जितना दिल साफ रखा उतना गुनहगार हो गए..।।
ये ना पूछ कितनी शिकायतें हैं तुझसे ऐ ज़िन्दगी,
सिर्फ इतना बता की तेरा कोई और सितम बाक़ी तो नहीं...।
मैंने इंसान की वफ़ा पर यकीन करना छोड़ दिया है,
जब क़िस्मत बदल सकती है, तो ये मिट्टी के इंसान क्यों नहीं...।।
 तुमसे बिछड़कर भी तुम ही में जी रहे हैं,
हर सांस में तेरी कमी पी रहे हैं...।।
आसमा से किसी चाँद उतर जाने दे,
इस जमीं को रौशन कर जाने दे,
तू मेरे दर्द की कोई प्रवाह न कर,
आइना टूटा है अभी संवर जाने दे।
खुद को माफ़ नही कर पाओगे,
जिस दिन जिंदगी में हमारी कमी पाओगे.।
नफरतें बेहतर हैं इस धोखे से,
जिसे लोग मोहब्बत कहते हैं...।
सोचा था तड़पायेंगे हम उन्हें,
किसी और का नाम लेके जलायेगें उन्हें,
फिर सोचा मैंने उन्हें तड़पाके दर्द मुझको ही होगा,
तो फिर भला किस तरह सताए हम उन्हें...।।
अपनापन सिखा कर जुदा हो गए,
न सोचा न समझा खफा हो गए,
दुनिया में एक बार हमने किसी को अपना कहा,
तो वो भी सबकी तरह बेवफ़ा हो गए...।।
ज़िंदगी में कई बार वक़्त ऐसा आएगा,
जब तुम्हें चाहने वाला ही रुलाएगा,
मगर ऐतबार रखना उस पर,
क्योंकि अकेले में वो तुमसे ज़्यादा आँसू बहाएगा...।

Best 2 Line Love Shayari

बहुत महंगे थे हम पर अब सस्ते में नहीं आयेंगे,
जा, छोड़ दिया तुझको, अब तेरे रस्ते नहीं आयेंगे।
 एक गलती रोज़ कर रहे हैं हम,
जो हमें मिलेगा ही नहीं उसी पर मर रहे हैं हम..।।
किसी को आसानी से मत मिलना,
दुनिया जल्दी ही कीमत भूल जाती है।
मिट जाते हैं औरों को मिटाने वाले,
लाश कहाँ रोती है, रोते हैं जलाने वाले!
हज़ारों महफ़िल है, लाखों मेले हैं
पर जहाँ तुम नहीं, समझ लेना हम अकेले हैं.....।
जब भी वो उदास हो उसे मेरी कहानी सुना देना,
मेरे हालात पर हँसना उसकी पुरानी आदत है...।
तु जीत कर रो पड़ेगा,
हम तुझसे ऐसे हारेंगे ।
इससे तेरी मोहब्बत का तब एहसास होगा,
जब तू किसी और के पास होगा...। ।
कभी आईने से कुछ सीखा करो,
टूट कर भी टुकड़ों में चमकने का हुनर रखता है।।
मुझसे करके अपनी मसरूफ़ियत का बहाना,
वो लगातार किसी और से ताल्लुक़ में है...।
कब तक रह पाओगे आखिर यूँ दूर हमसे,
मिलना पड़ेगा आखिर कभी जरूर हमसे,
नज़रें चुराने वाले, ये बेरुख़ी है कैसी,
कह दो अगर हुआ है कोई कसूर हमसे...।।
खुदा तुमको मुझसे बेहतर हमसफर से नवाजे,
ताकि, तुम्हारी मुझे छोड़ने की कोशिश बेकार ना हो ।।

Sad Shayari 2 Line In Hindi

 वो मुझे किसी और के लिए भूल गए हैं तो क्या,
हमने भी उनके लिए सारा जहां भुला दिया था।
हम तो बने ही थे तबाह होने के लिए,
तेरा छोड़ जाना तो महज बहाना बन गया!
बहाने क्यूँ तलाश करते हो मसरूफ़ होने का,
बस इतना कह दो— अब दिल में जगह नहीं रही..।।
 खुशियां तो बस किस्सों में सुनी थीं हमने,
असल जिंदगी में तो बस ग़म ही मिले।
दिल अब भी तकलीफ़ में है,
और हैरानी ये कि तकलीफ़ देने वाला आज भी दिल में है।
तेरी आंखों में जो नमी है,
लगता है किसी की कमी है।।
इश्क के दर्द में आंखे हो गईं नम,
वो बेदर्द ना समझ पाया इस दिल का गम।।
अच्छा है आँसुओं का रंग नहीं होता,
वरना सुबह के तकिये रात का हाल बयां कर देते।
तुझसे अच्छे तो जख्म हैं मेरे,
उतनी ही तकलीफ देते हैं जितनी बर्दास्त कर सकूँ...।
बहुत अजीब हैं तेरे बाद की ये बरसातें भी,
हम अक्सर बन्द कमरे में, भीग जाते हैं।

Breakup Sad Shayari

शिद्दत-ए-इश्क़ के बावजूद,
तअल्लुक़ अब सिर्फ़ चुप का है...
‘खामोश’ इतना हो गए है, कि,
‘शब्दों’ का मतलब तक…भूल गए है।
ये मोहब्बत का गणित है दोस्तों,
यहां, दो में से एक गया तो,
कुछ भी नहीं बचता दोस्त...
हंसना आता है मुझे, मुझसे ग़म की बात नहीं होती,
मेरी बातों में मज़ाक होता है, मेरी हर बात मज़ाक नहीं होती...।।
बहुत जुदा है औरों से मेरे दर्द की कहानी,
जख्म का निशान नहीं है और दर्द का इलाज नहीं है...।।
करनी नहीं आती तुम्हें मोहब्बत फिर भी करते हो,
पाना भी नहीं चाहते और खोने से डरते हो…!
तेरी मुस्कान ही मेरी पहचान बन गई,
तेरे बिना ज़िंदगी वीरान बन गई।
खुद को माफ़ नही कर पाओगे,
जिस दिन जिंदगी में हमारी कमी पाओगे...।।
सब कुछ जिंदगी में नहीं मिलता ए दोस्त
कुछ चीज मुस्कुराते हुए छोड़ देनी चाहिए....।
Breakup Sad Shayari
वो कहता था मोहब्बत कभी अधूरी नहीं होती,
आज उसकी ही मोहब्बत मेरी अधूरी कहानी बन गई,
वो चला गया किसी और की बाहों में,
और मेरी रातें तन्हा और वीरान बन गईं।
काश प्यार का भी कोई बीमा होता,
किसी के छोड़ जाने पर कुछ तो सहारा होता,
कम से कम दर्द के बदले कुछ तो मिलता,
ये खाली दिल कुछ तो संभाल लेता...।
 वो जो दिन गुज़रे तुम्हारे साथ,
काश ज़िन्दगी उतनी ही होती।

आज के समय में जहां हर व्यक्ति किसी न किसी का फायदा उठाने में लगा है वहां एक मासूम व्यक्ति अपनी सारी खुशियां गवा बैठता है। क्योंकि बह किसी न किसी से इतना लगाव लगा लेता है कि वो उसके बिना जीना भी जरूरी नहीं समझता और इतने में ही फिर उसे वो व्यक्ति धोखा दे कर चला जाता है और उस व्यक्ति के जीवन में कोहराम सा मच जाता है। इस आर्टिकल में इन्हीं सब लोगों के लिए हमने ये खास सैड शायरियां प्रस्तुत की हैं। जो इनके दिल के दर्द को हल्का महसूस कराएंगी।

Best Sad Shayari in Hindi 2026 💔 | 200+ दर्द भरी शायरी

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *